सम्बंधित जानकारी
- विश्व के 100 देशों में फैला जानलेवा Corona Virus, 3652 मौतें और 106,911 संक्रमित
- Corona virus का खौफ, दुबई के हिंदू मंदिरों में नहीं मनाई जाएगी होली
- डोनाल्ड ट्रंप के कार्यक्रम में शामिल हुआ Corona virus संक्रमित व्यक्ति, मचा हड़कंप
- Corona Virus के कारण दक्षिण कोरिया में सैकड़ों चर्च बंद, पादरी ने दी ऑनलाइन सेवाएं
- Corona virus : दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारा में 10 हजार मास्क मुफ्त में वितरित
Corona virus | कोरोना वायरस से इटली में 1 दिन में 133 लोगों की मौत, 2 करोड़ से अधिक मास्क का ऑर्डर दिया
रोम। कोरोना वायरस से इटली में एक दिन में 133 लोगों की मौत हो गई जिससे देश में मृतकों की कुल संख्या 366 पहुंच गई, जबकि एक दिन में संक्रमण के 1,492 मामले सामने आने के बाद इटली ने दो करोड़ से अधिक मास्क के ऑर्डर दिए हैं।
चीन के बाद कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश इटली ही है, जहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 366 हो गई है और संक्रमित लोगों की संख्या 7,375 पहुंच गई है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि अधिकांश मौत उत्तरी इटली में लोम्बार्डी क्षेत्र में हुई हैं। इस बीच इटली ने कोरोना वायरस से निपटने तथा लोगों में इसके प्रसार को रोकने के उपाय के लिए 2.2 करोड़ मास्क के ऑर्डर दिए हैं।
