सम्बंधित जानकारी
- केरल में 90 फीसदी लोगों ने ली Corona Vaccine की पहली खुराक, सरकार ने जारी किए आंकड़े
- केरल में Corona के 15692 नए मामले, 92 और लोगों की मौत
- भारत में Vaccination का आंकड़ा 81 करोड़ हुआ, मोदी के जन्मदिन पर बना था रिकॉर्ड
- Covid 19 : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30, 256 नए मामले आए सामने
- हैरान करने वाला मामला, BJP नेता को लगे कोरोना वैक्सीन के 5 डोज
कोरोना के एक्टिव केसेस घटकर 3.09 लाख, 184 दिन बाद सबसे कम उपचाराधीन मामले
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 26,115 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,04,534 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,09,575 रह गई है, जो 184 दिन बाद सबसे कम है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 252 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,45,385 हो गई। देश में अभी 3,09,575 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.92 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 8,606 कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.75 प्रतिशत है।
India reports 26,115 new #COVID19 cases, 252 deaths & 34,469 recoveries in last 24 hrs, says Health Ministry
— ANI (@ANI) September 21, 2021
Total Cases: 3,35,04,534
Total Active cases: 3,09,575
Total Recoveries: 3,27,49,574
Total Death toll: 4,45,385
Total vaccination: 81,85,13,827 (96,46,778 in 24 hrs) pic.twitter.com/CzL8Ugj7lq
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की 96,46,778 खुराक दी गई। अब तक 81,85,13,827 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
