सम्बंधित जानकारी
- Lockdown में सामने आया कपिल देव का नया लुक, सोशल मीडिया पर छा गए 1983 की विश्व विजेता टीम के कप्तान
- ICMR की राज्यों को सलाह, 2 दिन के लिए नहीं करें रैपिड टेस्टिंग किट का प्रयोग
- covid 19 : अमेरिका में बातचीत के दौर में फंसा 450 अरब डॉलर का राहत पैकेज
- Corona virus का असर, 30 प्रतिशत घट सकता है विमान यात्रियों का आवागमन
देश के 61 जिलों में 14 दिनों से सामने नहीं आया Corona का नया मामला
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अच्छी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 61 ऐसे जिले हैं जिनमें पिछले 14 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 3 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है, इसमें एक नया जिला प्रतापगढ़, राजस्थान शामिल हुआ है। लव अग्रवाल ने कहा कि अभी तक देशभर में कुल 18601 मामले सामने आए हैं। कल से 1336 नए मामले सामने आए हैं। कल एक दिन में 705 लोग ठीक हुए हैं, कुल 3252 लोग ठीक हो चुके हैं।
मप्र में 80 मौतें : मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के आज 67 नए मामले सामने आए। कुल कोरोना मामलों की संख्या 1552 हो गई है। प्रदेश में अभी तक कुल 80 मौतें हुई हैं। 148 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
