सम्बंधित जानकारी
- कोविड-19 : महाराष्ट्र से इंदौर आने वाले हवाई यात्रियों को दिखानी होगी संक्रमणमुक्त होने की रिपोर्ट
- महाराष्ट्र : कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
- 17 मार्च को PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लिया जा सकता है बड़ा फैसला
- कोरोना का खौफ, 1 महीने के लिए आगे बढ़ाई गईं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
- मध्यप्रदेश में 15 दिन में साढ़े 7 हजार नए कोरोना केस,अब अक्टूबर जैसी संक्रमण की रफ्तार,1 से 4.5 फीसदी हुई पॉजिटिविटी रेट
तेलंगाना के स्कूल में कोरोना का विस्फोट, 12 अध्यापक वायरस की चपेट में
हैदराबाद। तेलंगाना के मंचिर्याल जिले में एक सरकारी स्कूल के 12 अध्यापक और 2 अन्य सोमवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए। एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल में एक अध्यापक के कोविड-19 से संक्रमित मिलने के बाद स्कूल के 55 लोगों की जांच की गई।
उन्होंने बताया कि 55 में से 14 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए जिनमें से 12 अध्यापक हैं जबकि एक खानसामा है और एक विद्यार्थी है। अधिकारी ने बताया कि सभी 14 मरीजों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था और उन्हें घर में पृथक-वास में रहने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया कि स्कूल को संक्रमण मुक्त करने का काम शुरू कर दिया गया है और संक्रमित पाए लोगों के संपर्क में आए लोगों की मंगलवार को जांच की जाएगी।(भाषा)
