सम्बंधित जानकारी
- स्पेन के एक ‘सोलो ट्रैवलर’ की भारत यात्रा जो उनके लिए एक भयावह ‘लॉकडाउन’ में बदल गई
- ‘अंग्रेजी मीडियम’ के बाद ‘बागी 3’ होगी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज
- Corona Virus Live Updates : राजस्थान में 24 नए मामले आए सामने, कुल संख्या बढ़कर 325 हुई
- Corona का असर, WhatsApp पर अब एक ही बार फॉरवर्ड हो सकेंगे ज्यादा शेयर होने वाले मैसेज
- Life in the times of corona: मद्धिम जरुर हुआ है लेकिन डूब नहीं सकता ‘ब्रिटेन का सूरज’
Corona virus | पाकिस्तान में Corona virus के मामले तेजी से बढ़े, कुल 3864 संक्रमित
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या तेजी से बढ़कर 3,864 हो गई है, जहां 500 से अधिक मामले नए हैं और कोरोना वायरस से मृतक संख्या 54 तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर सुबह जारी आंकड़ों में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4 रोगियों की मृत्यु हो गई।
उसने कहा कि कोविड-19 के कुल 54 रोगियों की मृत्यु हो गई। 429 रोगी सही हो चुके हैं, वहीं 28 की हालत गंभीर है। देश में अब तक 39,183 लोगों की जांच हो चुकी है जिनमें 3088 लोगों की जांच पिछले 24 घंटे में हुई है। (भाषा)
