सम्बंधित जानकारी
- चेन्नई में सड़क पर भटकता मिला जापानी नागरिक
- Corona Virus, Lockdown Live Updates :स्पेन में 24 घंटे में 738 लोगों की मौत से हाहाकार
- Lockdown को लेकर अनुष्का-विराट ने देशवासियों को दी जरूरी सलाह, जारी किया वीडियो
- दिल्ली में Corona के 5 नए मामले, अब तक 35, जरूरी सेवाओं में लगे लोगों को ई-पास
- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों की बीडब्ल्यूएफ से रैंकिंग को स्थिर रखने का आग्रह
Corona के मद्देनजर तमिलनाडु में पहली से 9वीं के सभी छात्र उत्तीर्ण
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर राज्य में पहली से 9वीं कक्षा के सभी छात्रों को उनकी वार्षिक परीक्षाओं में उत्तीर्ण कर दिया गया है।
पलानीस्वामी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुई असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर पहली से नौवीं कक्षा के सभी छात्रों को वार्षिक परीक्षाओं में उत्तीर्ण कर दिया गया है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्लस टू के जो छात्र मंगलवार को परीक्षा नहीं दे सके, वे किसी अन्य दिन परीक्षा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 24 मार्च की परीक्षा के बाद में किसी और दिन लेने के निर्देश भी दिए हैं। कई छात्र प्रतिबंधों के कारण 24 मार्च को परीक्षा नहीं दे सके थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा की नई तारीख की अधिसूचना बाद में दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोराना के खतरे को देखते हुए लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से 34,000 छात्र परीक्षा नहीं दे सके थे।
