सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus Live Updates : भारत में विदेशी नागरिकों की एंट्री पर रोक, बंद होगा वाघा बॉर्डर
- Corona virus: ट्रंप और वराडकर ने किया 'नमस्ते', दुनिया को दिया बड़ा संदेश
- Corona Virus Live Updates : इटली में कोरोना वायरस संक्रमण से 1 हजार से अधिक लोगों की मौत
- Corona virus : डोनाल्ड ट्रंप का सुझाव, एक साल के लिए स्थगित कर दिए जाएं ओलंपिक
- Corona virus : अमेरिकी संसद अप्रैल तक रहेगी लोगों के लिए बंद
नेपाल ने एवरेस्ट पर पर्वतारोहण अभियान बंद किए
काठमांडू। नेपाल ने कोरोना वायरस महामारी के कारण एवरेस्ट पर पर्वतारोहण के लिए मंजूरी शुक्रवार को स्थगित कर दी। चीन के अपनी तरफ से एवरेस्ट पर चढ़ाई को बंद किए जाने के एक दिन बाद नेपाल ने दुनिया के सबसे बड़े पर्वत पर चढ़ाई को बंद कर दिया है।
संस्कृति पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री योगेश भट्टराई ने बताया नेपाल ने देश में सभी पर्वतारोहण अभियानों को स्थगित कर दिया है और पर्यटक वीजा जारी करने की प्रक्रिया रोक दी है।
भट्टराई ने कहा कि सरकार ने सभी पर्वतारोहण अभियानों को स्थगित करने और कुछ समय के लिए मंजूरी रद्द करने का फैसला किया है। आने वाले महीनों में वैश्विक स्थिति का विश्लेषण करने के बाद फैसले की समीक्षा की जा सकती है।
