सम्बंधित जानकारी
- Corbevax: 12-18 साल उम्र वालों को जल्द लगेगी ये नई स्वदेशी कोरोना वैक्सीन
- 15 से 18 आयु वर्ग के 1.5 करोड़ से अधिक किशोरों का पूर्ण हुआ टीकाकरण
- वैज्ञानिकों ने बनाया नया एंटीबॉडी, कोरोना से लड़ने में मिलेगी मदद
- 2022 के अंत तक कोविड-19 मुक्त होगी दुनिया, कोरोना फ्री स्टेज की ओर भारत
- देश को मिल सकती है एक और वैक्सीन, बायोलाजिकल-ई ने बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स के आपात इस्तेमाल की मांगी मंजूरी
महाराष्ट्र में कम हुआ तीसरी लहर का कहर, मुंबई में 95 फीसदी नमूनों में 'ओमीक्रोन' की पुष्टि
मुंबई। मुंबई में जीनोम अनुक्रमण के लिए हाल में एकत्र किए गए नमूनों में से लगभग 95 प्रतिशत नमूनों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है।
कोरोना के ओमीक्रोन स्वरूप के कारण दिसंबर 2021 के अंत में देश में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर शुरू हो गई थी और अब इसका असर महाराष्ट्र की राजधानी में कम हो रहा है।
संक्रमण के नए मामलों में कमी आने के बावजूद बीएमसी ने लोगों से कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 192 नए मामले सामने आए थे जो 13 दिसंबर 2021 के बाद सामने आए दैनिक मामलों की सबसे कम संख्या है।
बीएमसी ने जीनोम अनुक्रमण के नौंवे दौर के नतीजों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुल 190 नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया, जिसमें से (94.74 प्रतिशत) 180 नमूनों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है। शेष नमूनों में कोरोना के डेल्टा और अन्य स्वरूपों की पुष्टि हुई है।
बीएमसी ने कहा कि 190 रोगियों में से 74 रोगी (39 प्रतिशत) 61 से 80 वर्ष आयु वर्ग के थे, इसके बाद 41 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में 41 रोगी (22 प्रतिशत)। इसके अलावा 21 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के 36 (19 प्रतिशत) थे। जबकि 81 से 100 वर्ष के आयु वर्ग में 22 रोगी (12 प्रतिशत), और 0 से 18 आयु वर्ग के 17 रोगी (9 प्रतिशत) थे।
इससे पहले दिसंबर के अंत में 280 नमूनों का जीनोम अनुक्रमण किया गया था, जिसमें से 248 नमूनों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है।
