सम्बंधित जानकारी
- Delhi में लगातार 7वें दिन 1000 से अधिक Corona मरीज मिले, 2 ने तोड़ा दम
- दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, स्थिति गंभीर नहीं
- गोवा में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य
- Coronavirus : पश्चिम बंगाल में इस तरह पता चलेगी कोरोना की मौजूदा स्थिति, 3 जिलों में प्रहरी निगरानी की हुई शुरुआत
- 2 बूस्टर डोज के बीच का अंतराल 9 महीने से कम होगा, अब इतने दिनों बाद लगेगा टीका...
Coronavirus : चीन के बीजिंग में सख्त हुए कोरोना नियम, स्कूल बंद करने के आदेश
बीजिंग। चीन के शहर बीजिंग के प्रशासन ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संबंधी नियमों को और सख्त करते हुए राजधानी के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है, ताकि कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
करीब 2.1 करोड़ आबादी वाले शहर में इस हफ्ते पहले ही तीन बार सामूहिक जांच के आदेश दिए जा चुके हैं, जिसमें तीसरी जांच शुक्रवार को होगी। गुरुवार को शहर के शिक्षा ब्यूरो ने सभी स्कूलों को शुक्रवार से बंद रखने का आदेश दिया और कहा कि अभी तय नहीं है कि स्कूलों को कब खोला जाएगा।
बीजिंग प्रशासन ने बताया कि गुरुवार को शहर में कोविड-19 के 50 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे हाल में शहर में संक्रमित होने वालों की संख्या करीब 150 हो गई है। कोविड-19 के कुल संक्रमितों में 30 फीसदी से अधिक बच्चे हैं।(भाषा)
