सम्बंधित जानकारी
- विमान में Corona से संक्रमित मिली महिला, खुद ही 3 घंटे शौचालय में रही बंद
- ओमिक्रॉन के बीच New Year का जश्न, जाने कहां है सख्ती और कहां छूट?
- Corona के मामले बढ़े, दुनियाभर के कई देशों में नए साल के समारोह रद्द
- भारतीयों को लगी कोविशील्ड की 125 करोड़ डोज, पूर्ण बाजार प्राधिकार के लिए किया आवेदन
- भारत में 64 दिन बाद 16000 से ज्यादा कोरोना मरीज, ओमिक्रोन के 1,270 नए मामले
मुंबई में बढ़ी कोरोना पाबंदियां, 15 जनवरी तक बढ़ाए प्रतिबंध
मुंबई में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रतिबंधों को 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। मुंबई पुलिस प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मानव जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा के लिए खतरे को रोकने और कोविड-19 वायरस के प्रसार को कम करने की दृष्टि से ये प्रतिबंध लगाए गए हैं।
खबरों के अनुसार, नए आदेश के मुताबिक अब सार्वजनिक स्थानों पर भी जाने को लेकर पाबंदियां लागू रहेंगी। मुंबई पुलिस ने नागरिकों को बीचेस, खुले मैदानों, समुद्र के किनारों, सैरगाहों, गार्डन्स, पार्कों या इसी तरह के सार्वजनिक स्थानों पर शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक (12 घंटे) जाने पर रोक लगा दी है।
शादी-विवाहों के मामले में, चाहे बंद स्थान में हो या खुले स्थान में हो, उपस्थित लोगों की अधिकतम संख्या 50 व्यक्तियों तक ही सीमित होगी। अंतिम संस्कार के मामले में उपस्थित लोगों की अधिकतम संख्या 20 व्यक्तियों तक सीमित होगी। पहले से मौजूद अन्य सभी निर्देश अगले आदेश तक लागू रहेंगे।
आदेश में कहा गया है कि मानव जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा के लिए खतरे को रोकने और कोविड-19 वायरस के प्रसार को कम करने की दृष्टि से ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। तीसरी कोविड लहर की आशंका के बीच महाराष्ट्र में 198 ताजा ओमिक्रॉन (Omicron) मामले देखे गए हैं।
