सम्बंधित जानकारी
- पश्चिम बंगाल में Corona के 4512 नए मामले, महामारी से 9 और मरीजों की मौत
- देशभर में अब तक Corona Vaccine की 145 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई
- तमिलनाडु में Corona के 1489 नए केस, 8 और मरीजों की मौत
- गुजरात में कोरोना 1069 नए मामले आए सामने, 4 जून के बाद पहली बार आंकड़ा 1 हजार के पार
- हरियाणा के 5 जिलों में बढ़ी कोरोना पाबंदियां, जानिए नई गाइडलाइंस...
फ्रांस में लगातार चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा नए मामले, 6 साल के बच्चों के लिए भी मास्क अनिवार्य
पेरिस। फ्रांस में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। देश में लगातार 4 दिन से 2 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच अधिकारियों ने 6 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को बंद सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
फ्रांस में सोमवार से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी और छोटे बच्चों को सार्वजनिक परिवहन, खेल परिसरों और पूजा स्थलों में मास्क पहनना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य करने संबंधी यह आदेश पेरिस और ल्योन जैसे शहरों तक बढ़ा दिया गया है। यहां हाल में घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। सरकार मास्क पहनने के लिए बच्चों की उम्र 11 साल से घटाकर छह साल करके स्कूलों को बंद करने से बचने की कोशिश कर रही है।
नए साल के पहले दिन फ्रांस में संक्रमण के 219,126 नए मामले सामने आए, जो 2021 के अंतिम दिन 232,200 के दैनिक मामलों से थोड़ा कम है।
फ्रांस सरकार तेजी से फैलने वाले ओमीक्रोन स्वरूप से आई महामारी की पांचवीं लहर को अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाए बिना काबू करने का प्रयास कर रही है। फ्रांस में कोविड-19 से अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबिक महामारी की वजह से 123,000 लोगों की जान जा चुकी है।
