सम्बंधित जानकारी
- China Coronavirus : चीन में कोरोना ने फिर बढ़ाई दहशत, 1 दिन में रिकॉर्ड 30 हजार से ज्यादा नए मामले
- यूरोप में दिसंबर में आ सकती है Coronavirus की नई लहर, नया वैरिएंट BQ.1.1 बढ़ाएगा मुश्किल
- प्रतिदिन घट रहा Corona का प्रकोप, 408 नए मामले, 5881 मरीज उपचाराधीन, 5 की मौत
- बड़ा खुलासा, बच्चों में ‘स्ट्रोक’ का जोखिम बढ़ा सकता है कोरोनावायरस
- दिल्ली हाई कोर्ट ने नगर सरकार को दिया निर्देश, एडीजे को कोरोना इलाज के 16 लाख रुपए दें
Corona India Update: घटते जा रहे हैं Corona मरीज, 347 नए मामले, 5516 उपचाराधीन, केवल 3 की मौत
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 347 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,70,830 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,516 रह गई है। दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक में 1-1 मरीज की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,604 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक देश में कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,516 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 365 की कमी दर्ज की गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक में 1-1 मरीज की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,604 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,41,34,710 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.89 खुराकें दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
