सम्बंधित जानकारी
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश में अब नहीं रहेगा रविवार को लॉकडाउन
- Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
- केरल में Corona के 21116 नए मामले, आंध्र प्रदेश में 10 मरीजों की मौत
- CM उद्धव ठाकरे ने चेताया, खत्म नहीं हुआ Corona, लटकी है सिरों पर तलवार
- सुई से डर लगता है? Corona Vaccine लेते समय अपनाएं ये रणनीतियां...
श्रीलंका में बढ़ा Corona संक्रमण, लगाया 10 दिनों का राष्ट्रव्यापी Lockdown | corona virus
कोलंबो। कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार रात से 10 दिनों के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय केंद्र ने कहा है कि शुक्रवार रात 10 बजे से 30 अगस्त को सुबह 4 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। सेना प्रमुख जनरल शवेंद्र सिल्वा ने कहा कि शुक्रवार रात 10 बजे से 30 अगस्त को 4 बजे सुबह तक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। सिल्वा कोविड-19 रोकथाम के लिए राष्ट्रीय केंद्र के प्रमुख भी हैं।
संक्रमण के मामले बढ़ने से अस्पतालों में इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शवों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान, कब्रिस्तान में भी बोझ बढ़ गया है। चिकित्साकर्मियों ने पूर्व में पाबंदी लगाने का अनुरोध किया था लेकिन राष्ट्रपति ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था। राष्ट्रपति ने कहा था कि इससे देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। हालांकि सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों और प्रभावशाली बौद्ध भिक्षु द्वारा लॉकडाउन लगाने की मांग के बाद राष्ट्रपति ने यह आदेश दिया है।
ALSO READ: इंदौर एयरपोर्ट पर कोरोना योद्धाओं का सम्मान
श्रीलंका में गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण से 186 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 3,800 नए मामले आए। देश में अब तक 6790 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 3,73,165 मामले आ चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है जिसमें राजधानी कोलंबो भी है। कोलंबो में 75 प्रतिशत से अधिक मामले तेजी से फैल रहे डेल्टा स्वरूप के थे। श्रीलंका की 2.1 करोड़ की आबादी में से 50 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी है।(भाषा)
