सम्बंधित जानकारी
- तमिलनाडु ने 30 जून तक बढ़ाया Lockdown, सार्वजनिक परिवहन की आंशिक बहाली की दी अनुमति
- Covid-19 : मुख्यमंत्री योगी का फरमान प्रदेश में कोई भूखा ना रहे...
- खुली रोजगार की राह, कोयला खदानों में मशीनों की जगह अब मजदूर करेंगे काम
- DGCA का बड़ा फैसला, 30 जून अंतराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन स्थगित
- कोरोना से जंग, क्वारंटाइन सेंटर में खाना खिलाता था, रिटायरमेंट से कुछ ही घंटों पहले मौत
कोरोना से भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा 8,380 नए मामले, 193 की मौत
नई दिल्ली। देश में रविवार को एक दिन के लिहाज से कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक 8,380 मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,82,143 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या बढ़कर 5,164 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 89,995 लोग अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 86,983 लोग स्वस्थ हुए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 47.75 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
शनिवार सुबह से अब तक 193 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है जिनमें से 99 महाराष्ट्र में, 27 गुजरात में, 18 दिल्ली में, 9-9 मध्य प्रदेश और राजस्थान में, 7 पश्चिम बंगाल में, तमिलनाडु और तेलंगाना में 6-6, बिहार में 5, उत्तर प्रदेश में 3, पंजाब में 2 और हरियाणा तथा केरल में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। (भाषा)