सम्बंधित जानकारी
- Corona Virus Live Updates : राजस्थान में कोरोना के 12 नए मामले, 8 लोगों का संबंध तबलीगी जमात से
- राजस्थान में Corona वायरस संक्रमितों की संख्या 168 पहुंची
- Lockdown में सुनवाई नहीं, राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर रोक
- देश में Corona संक्रमितों की संख्या 2301, अब तक 56 की मौत
- अद्भुत! बेटी के इलाज का पैसा Corona पीड़ितों के लिए लगाया
Corona virus | राजस्थान में कोरोना के और 12 नए मामले सामने आए, 1 महिला की मौत
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 60 वर्षीय महिला की शनिवार को मौत हो गई। महिला बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती थी और उसने हाल में कोई यात्रा नहीं की थी। इस बीच कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 191 हो गई है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि इन नए मामलों में से 8 लोगों का संबंध तबलीगी जमात के कार्यक्रम से है। इनमें से 6 झुंझुनू और 2 चुरु के हैं।
उन्होंने कहा कि बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पिछले 4 दिनों से भर्ती 1 बुजुर्ग महिला (60) की आज शनिवार को मौत हो गई। उसने हाल में कोई यात्रा नहीं की थी। महिला दिव्यांग थी। (भाषा)
