सम्बंधित जानकारी
- फिर डराने लगा Corona, फ्लाइट से सफर के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य, DGCA ने दिए सख्त निर्देश
- Corona India Update: कोरोना के उपचाराधीन मरीज घटे, 9062 नए मामले, 36 मरीजों की मौत
- दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर बढ़ी, हर रोज हो रही हैं 8 से 10 मौतें
- व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, भारत अमेरिका ने कोविड के खिलाफ अन्य देशों की तुलना में अधिक काम किया
- राहत भरी खबर, तेजी से घट रहे हैं कोरोना केसेस, नए मरीजों की संख्या में भी भारी कमी
24 घंटे में डबल हुई कोरोना से डेथ, 3 राज्यों में डरा रही है नए मरीजों की संख्या
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना से मरने वालों की संख्या दोगुनी हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के अनुसार, देश में कोरोना से एक दिन में 72 लोग मारे गए। बुधवार को जारी आंकड़ों में मृतकों की संख्या 36 थी।
महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल में अभी भी रोज 1000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में 1800 नए मरीज मिले तो दिल्ली में 1,652 मामले सामने आए। केरल में कोरोना के 1,151 संक्रमित मिले।
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,608 नए मामले सामने गए। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 42 लाख 98 हजार 864 हो गई। देश में संक्रमण से 72 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,27,206 हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1 लाख 1 हजार 343 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.23 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 647 की कमी दर्ज की गई।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.20 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 36 लाख 70 हजार 315 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.58 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 208.95 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
