सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब', 'आपात' से ऊपर पहुंचा प्रदूषण का स्तर
- उत्तराखंड के BJP विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का Corona से निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज
- भारत में कोरोना के 47,905 नए मामले, 550 की मौत
- दिल्लीवासियों को 24 घंटे मिलेगा स्वच्छ पानी, CM केजरीवाल ने की जल बोर्ड के साथ बैठक
- दिल्ली प्रदूषण: स्मॉग से बचाने में एयर प्यूरीफ़ायर्स कितने कामयाब?
दिल्ली में उठी Lockdown लगाने की मांग, Corona मामले बढ़े
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दिन प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ नए मामले और वैश्विक महामारी से मरने वालों की संख्या में इजाफे से चिंतित दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से तुरंत लॉकडाउन (Lockdown) लगाने की मांग की है।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार देर रात कोरोनावायरस के आंकड़ों में 24 घंटे में आए 8593 नए मरीज और 85 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 16 जून को कोरोना से 93 मरीजों की मौत हुई थी और 11 जून को मृतकों की संख्या सर्वाधिक थी।
माकन ने ट्वीट कर रिकॉर्ड मामलों पर चिंता जताई और कहा कि अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली में तुरंत लॉकडाउन लगाओ। दिल्ली में कोरोना वायरस का रिकॉर्ड टूट गया है, पिछले 24 घंटे में कोविड के 8,593 नए मामले सामने आए हैं।
.@ArvindKejriwal ji, lock Delhi down immediately!
— Ajay Maken (@ajaymaken) November 11, 2020
Delhi breaks record-
We have 8,593 COVID cases in last 24 hours!
Better that we dont celebrate Diwali, than thousands (or even lakhs) celebrating their last Diwali!
Please, its an emergency! pic.twitter.com/F2I9aPl1fP
उन्होंने लिखा- बेहतर होगा कि हम दिवाली न मनाएं जहां हजारों (या लाख से ज्यादा) लोगों के लिए यह अंतिम दिवाली न साबित हो। कृपया यह एक आपात स्थिति है। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4,59,975 हो गया है और वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 7,228 हो गई है।
