सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में लगातार तीसरे दिन 300 से ज्यादा Corona मरीज सामने आने से हड़कंप
- गुजरात में गरबा खेलकर Corona संक्रमित हुए मरीजों का इलाज नहीं करने की धमकी
- COVID-19 in India : देश में Corona के सक्रिय मामले साढ़े 9 लाख के पार
- COVID-19 in Rajasthan : राजस्थान में Corona से 15 और लोगों की मौत, 1 लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
- COVID-19 in MP : मध्य प्रदेश में Corona के 2240 नए मामले, 30 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 24,889 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 24,886 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 10,15,681 हो गई। इसके अलावा 393 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 28,724 हो गई है।
साथ ही राज्य में 14,308 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,15,023 हो गई। राज्य में रोगियों के ठीक होने की दर 70.4 प्रतिशत है। अब तक 50.72 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है।
देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 9,55,029 हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का फिलहाल कुल सक्रिय मामलों में 50 फीसदी का योगदान है।
महाराष्ट्र इस सूची में 2,71,000 से अधिक मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि उसके बाद कर्नाटक में 98 हजार से अधिक और आंध्र प्रदेश में 96,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं।
महाराष्ट्र से मिली जानकारी के अनुसार चिंता की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नए संक्रमितों में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
