सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय के 3 और कर्मचारी Covid 19 से संक्रमित
- गुजरात में भाजपा विधायक कोरोना संक्रमित, निजी अस्पताल में भर्ती
- रेलवे ने बदला नियम, स्पेशल ट्रेन में 120 दिन पहले किया जा सकेगा रिजर्वेशन
- डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- चीन का दुनिया को सबसे बुरा गिफ्ट Corona virus
- अहमदाबाद में 2 महीने में 100 से अधिक डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित
देश में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, एक दिन में रिकॉर्ड 7,466 नए मामले
नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटों में देश में सर्वाधिक 7466 नए मामले सामने आए। 175 लोगों की मौत।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे से अब तक इस संक्रामक रोग से 175 लोगों की मौत हुई और 7,466 नए मामले सामने आए। कोरोना से अब तक 4,706 की मौत जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,65,799 पर पहुंच गई।
मंत्रालय के अनुसार, देश में 71,105 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। कुल संक्रमित लोगों में विदेशी भी शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक करीब 42.89 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। (भाषा)
