सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus India Update : भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 90,633 नए मामले, मृतक संख्या 70,000 पार
- कोरोनावायरस Live Updates : एक दिन में रिकॉर्ड 73,642 कोरोना मरीज स्वस्थ
- अशोक गहलोत बोले, लॉकडाउन की तरह सतर्कता बरतें तभी रुकेगा संक्रमण
- विश्व में दूसरे स्थान पर भारत, कोरोना संक्रमण के मामले 41 लाख के पार
- COVID-19 : दिल्ली में लापरवाही से भयावह हालात, विशेषज्ञों की चेतावनी कोरोना को न समझें मजाक
अंडमान में कोरोनावायरस के 35 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,292
पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,292 हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के एक और मरीज की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 50 पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से 3 मरीजों का यात्रा का इतिहास है जबकि 32 अन्य संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नए मरीजों के सामने आने के बाद द्वीपसमूह में फिलहाल 338 मरीजों का उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि 41 मरीजों को सफल इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है जिससे यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 2,904 हो गई है। (भाषा)
