सम्बंधित जानकारी
- बड़ी खबर, अब फाइजर की गोली से होगा कोरोनावायरस का इलाज...
- Omicron : देश में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रॉन के केस, कर्नाटक में 5 और तेलंगाना में मिले 4 नए मरीज, कुल आंकड़ा 88 पहुंचा
- गुजरात में ओमिक्रॉन के 5 मरीज, 41 साल की हेल्थवर्कर संक्रमित, नहीं है कोई ट्रेवल हिस्ट्री
- Omicron पर आई नई स्टडी, Delta से 70 गुना तेज फैलता है संक्रमण, लेकिन फेफड़ों को नुकसान कम
- UP सरकार का दावा, दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई किसी की मौत
CDC का दावा, पालतू जानवर भी हो सकते हैं कोरोना वायरस से संक्रमित
न्यूयॉर्क। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (CDC) ने दावा किया कि पालतू तथा अन्य जानवर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि उनसे लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बेहद कम है।
कुत्ते, बिल्ली, फेरेट्स, खरगोश, ऊदबिलाव, लकड़बग्घा और सफेद पूंछ वाले हिरण उन जानवरों में शामिल हैं, जो आमतौर पर संक्रमितों के संपर्क में आने के बाद संक्रमित पाए गए।
CDC ने कहा है कि आपको पालतू जानवरों से संक्रमित होने का डर नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें आपसे संक्रमित होने का डर है। संक्रमित लोगों या जिन्हें संक्रमित होने का संदेह भी हो, उन्हें अपने पालतू जानवरों, खेती से जुड़े जानवरों तथा वन्यजीवों से दूर रहना चाहिए।
ओंटारियो पशु चिकित्सा कॉलेज के डॉ. स्कॉट वीज ने कहा, 'यदि आप किसी अन्य व्यक्ति के पास नहीं जाते क्योंकि आप बीमार हैं या आप संक्रमित हो सकते हैं, तो किसी जानवर के पास भी न जाएं।'
सीडीसी के अनुसार, सभी जानवरों में संक्रमित होने और गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा नहीं है, दुर्लभ ही ऐसा होता है। जानवरों में लक्षण भी मामूली ही दिखते हैं।
अमेरिका में और अन्य जगहों के कुछ चिड़ियाघरों ने शेरों और अन्य जानवरों का टीकाकरण किया है, जिनके बारे में माना जाता है कि उनके संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने से वायरस की चपेट में आने का खतरा है। (भाषा)
