सम्बंधित जानकारी
- चीन ने Corona मामले में ऑस्ट्रेलिया को बताया दगाबाज
- पुणे में Coronavirus टीके का मानव पर दूसरे चरण का परीक्षण शुरू
- Corona vaccine बनाने की दौड़ में कैंब्रिज विश्वविद्यालय भी हुआ शामिल
- खुशखबर...Corona के गंभीर मरीजों के लिए हाई-फ़्लो ऑक्सीजन थेरेपी उपकरण लॉन्च
- India Coronavirus Update : भारत में 24 लाख से अधिक Corona संक्रमित हो चुके हैं स्वस्थ
Bihar Coronavirus Update : बिहार में Corona से 9 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 126990 हुई
पटना। बिहार में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 9 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बुधवार को 653 तक पहुंच गई। इसके साथ ही इस रोग से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 126990 हो गई।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण से पटना में 9 और व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 653 हो गई। बिहार में मंगलवार शाम 4 बजे से बुधवार 4 बजे तक कोरोनावायरस संक्रमण के 2163 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अब तक इस रोग से संक्रमित मामले बढ़कर 126990 हो गए हैं।
इन 2163 नए मामलों में पटना जिले के 339, पूर्वी चंपारण के 132, मुजफ्फरपुर के 124, अररिया के 117, मधुबनी एवं सारण के 97-97, पूर्णिया के 93, बेगूसराय के 76 मामले शामिल हैं। बिहार में अब तक सबसे ज्यादा 19721 मामले पटना जिले में आए हैं। उसके बाद मुजफ्फरपुर में 5506, भागलपुर में 4987, बेगूसराय में 4967 मामले आए हैं।
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 102590 नमूनों की जांच की गई और कोरोनावायरस संक्रमित 2234 मरीज ठीक हुए।(भाषा)
