सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 8900 हुआ, 176 नए मरीज मिले, 3 नई मौतें
- Madhya Pradesh Coronavirus Update : मध्यप्रदेश में सामने आए 866 नए कोरोना संक्रमित, 40 हजार के करीब पहुंची संख्या
- Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में मिले 1173 नए कोरोना संक्रमित, 11 मरीजों की मौत
- पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क की सर्जरी के बाद हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर हैं प्रणब दा
- UP के स्वास्थ्य मंत्री ने दी Coronavirus को मात, पृथक-वास के बाद काम पर लौटे
Bihar Coronavirus Update : बिहार में Coronavirus ने ली 21 लोगों की जान, मृतकों की संख्या पहुंची 450
पटना। बिहार के 13 जिले में कोविड-19 की चपेट में आए 21 और संक्रमितों की मौत हो गई, जिससे ऐसे मृतकों की संख्या बढ़कर 450 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यहां बताया कि इनमें पटना जिले के सबसे अधिक 7 लोग शामिल हैं, जिनकी मौत से यहां मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 88 हो गई है।
वहीं, मुंगेर और सीवान में दो तथा अररिया, भागलपुर, गया, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नवादा, सुपौल, वैशाली और पश्चिम चंपारण में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। हालांकि विभाग से इस संबंध में विस्तृत जानकारी अप्राप्त है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पटना जिले में संक्रमण से सबसे अधिक 81 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, भागलपुर में 36, गया में 28, रोहतास में 23, नालंदा में 22, मुंगेर में 20, भोजपुर, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर में 16-16, वैशाली में 13, समस्तीपुर और सारण में 12-12, बेगूसराय में 11, दरभंगा, नवादा और पश्चिम चंपारण में 10-10 की मौत हो चुकी है।
वहीं, अररिया, कैमूर और सीवान में आठ-आठ, औरंगाबाद, जहानाबाद और खगड़िया में छह-छह, जमुई और सीतामढ़ी में पांच-पांच, बांका, बक्सर, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा और पूर्णिया में चार-चार, अरवल और सुपौल में तीन-तीन, मधुबनी और शेखपुरा में दो-दो तथा गोपालगंज, सहरसा और शिवहर में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है।(वार्ता)
