सम्बंधित जानकारी
- क्या कोरोना की तरह कहर बरपाएगा मंकीपॉक्स? केरल और दिल्ली के बाद अब राजस्थान में भी मिले संदिग्ध, 1 की मौत
- अब भारत में बढ़ा ओमिक्रॉन का कहर, आए सबसे ज्यादा मामले
- भाजपा का दावा, दुनिया में अर्थव्यवस्था बदहाल लेकिन मोदी सरकार में 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त मिल रहा खाद्यान्न
- Corona India Update : देश में कोरोना के 16464 नए मामले, वैक्सीनेशन का आंकड़ा 204 करोड़ के पार
- Monkeypox vs Chickenpox : दोनों के सामान्य लक्षणों से पनपा भ्रम, समझें- डॉक्टर्स ने क्या बताया
Delhi में Corona के मामलों में बड़ा उछाल, बीते 24 घंटे में 1,500 से ज्यादा नए मरीज, 3 की गई जान
नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को कोरोनावायरस के 1,506 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जो 1 महीने में सबसे ज्यादा है, वहीं 3 संक्रमितों की मौत हो गई तथा संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 26 जून को दिल्ली में 1891 मामले आए थे।
बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी की संक्रमण दर 10.63 फीसदी हो गई है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ऊपर है। सोमवार को दिल्ली में संक्रमण दर 11.41 प्रतिशत थी, जो 6 महीनों में सबसे ज्यादा थी, वहीं 822 मामले आए थे और 2 लोगों की जान गई थी।
राष्ट्रीय राजधानी में 24 जनवरी को संक्रमण दर 11.79 फीसदी थी। पिछले 1 हफ्ते में दिल्ली में कोविड के मामले और संक्रमण दर तेजी से बढ़ी है।(भाषा)
