सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना संक्रमित
- बेकाबू हो रहा कोरोना, 24 घंटे में 11,109 नए केसेस, 49,622 एक्टिव मरीज
- Covid Update: फिर डराने लगा कोरोना, दिल्ली और महाराष्ट्र में 2600 से ज्यादा केस, 3 की मौत
- विशेषज्ञों ने दी राय, बच्चों के लिए मास्क लगाना सिद्ध होगा हानिकारक
- भारत में 'एंडेमिक स्टेज' में पहुंचा कोरोना, समझिए आखिर क्या होता है इसका मतलब?
केजरीवाल बोले, कोविड संक्रमण में वृद्धि के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने की दर कम
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने की दर कम बनी हुई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को 1,527 नए मामले सामने आए जबकि शहर में संक्रमण की दर 27.77 फीसदी रही।
इसमें कहा गया था कि शहर के समर्पित कोविड अस्पतालों में 7,945 बिस्तरों में से केवल 231 भरे हुए हैं। विधानसभा में आंबेडकर जयंती कार्यक्रम से इतर बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम कोरोना के बढ़ते मामलों पर नजर बनाए हुए हैं। मामले गंभीर नहीं हैं और लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उचित कदम उठाए जाएंगे।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
