सम्बंधित जानकारी
- Corona से एक दिन में महाराष्ट्र में 155, दिल्ली में 118 लोगों की मौत
- मसूरी स्थित सिविल सेवा प्रशिक्षण अकादमी में 33 प्रशिक्षु अधिकारी कोरोना से संक्रमित
- कोरोनावायरस की चपेट में आए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी, खुद को किया आइसोलेट
- कोविड-19 के खिलाफ अभियान में अहम मोड़ पर भारत, नहीं बरत सकते ढिलाई: मुकेश अंबानी
- Ground Report : नए भोपाल पर कोरोना की मार,मास्क को लेकर चेकिंग अभियान,रात आठ बजे बंद होंगे बाजार
Coronavirus | दक्षिण अफ्रीका का एक और क्रिकेटर Corona positive
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीकी टीम का एक और क्रिकेटर कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को पुष्टि की है। कोरोना की चपेट में आए क्रिकेटर की पहचान गुप्त रखी गई है और उसे क्वारंटाइन में भेज दिया गया है।
टीम के चिकित्सा और सहायक कर्मचारी खिलाड़ियों के शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
सीएसए ने जारी एक बयान में कहा है कि टीम प्रबंधन और सीएसए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अपने समकक्षों के साथ बातचीत में जुटा है ताकि पूरी पारदर्शिता बरतते हुए जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा सके। इंग्लैड और वेस्टइंडीज के बीच 27 नवंबर से सीमित ओवरों की सीरीज की शुरुआत हो रही है जिसमें 3 टी-20 मैचों के अलावा 3 एकदिवसीय मैच भी खेले जाएंगे। (वार्ता)
