सम्बंधित जानकारी
- Covid-19 त्रासदी के बाद दुनिया की दो महाशक्तियां आमने-सामने
- WHO की ट्रंप को सलाह, परीक्षण कर ही वे लें hydroxychloroquine दवा
- Corona के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका के लिए गर्व की बात : डोनाल्ड ट्रंप
- डब्ल्यूएचओ बना ताकत का नया अखाड़ा
- डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुलासा, Corona से बचाव का एक तरीका है हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन...
donald trump | Corona मृतकों के शोकस्वरूप आगामी 3 दिनों तक आधा झुका रहेगा अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में 95,000 से भी अधिक लोगों की मौत हो जाने के शोक में अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज आगामी 3 दिन तक आधा झुका रहेगा।
ट्रंप ने गुरुवार को ट्वीट किया कि मैं कोरोना वायरस के कारण जान गंवा चुके अमेरिकियों की याद में सभी संघीय इमारतों और राष्ट्रीय स्मारकों पर 3 दिन तक ध्वज आधे झुकाए जाने का आदेश दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि ध्वज देश के लिए जान कुर्बान करने वाले जवानों की याद में मनाए जाने वाले स्मृति दिवस तक आधे झुके रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि डेमोक्रेटिक नेताओं ने अनुरोध किया था कि इस संक्रमण से 1 लाख लोगों की मौत होने पर शोक दिवस मनाया जाए। प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और सीनेटर चक शूमर ने ट्रंप को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया था। (भाषा)
