सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में Corona के 51949 मामले, 840 की मौत, 4078 सक्रिय मामले
- देश में 24 घंटे में Coronavirus के 24 हजार नए मामले आए, लगातार 8वें दिन 30 हजार से कम केस
- ब्रिटेन में Coronavirus के नए स्ट्रेन का कहर, 70 प्रतिशत ज्यादा संक्रमण का खतरा, कई हिस्सों में सख्त Lockdown
- खुशखबर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का बड़ा ऐलान- भारत में कोरोना का बुरा दौर खत्म, जनवरी में किसी भी दिन शुरू किया जा सकता वैक्सीनेशन
- ब्रिटेन में बेकाबू हुए Coronavirus के नए प्रकार के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
COVID-19 : अमेरिका में राहत पैकेज संबंधी समझौते पर बनी सहमति
वॉशिंगटन। अमेरिका में शीर्ष सांसदों के बीच रविवार को करीब एक हजार अरब डॉलर के राहत पैकेज संबंधी समझौते पर सहमति बन गई। इस राशि का इस्तेमाल कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुए कारोबारियों एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने और टीका मुहैया कराने के अभियान में किया जाएगा।
इस पैकेज के तहत बेरोजगारों को हर हफ्ते 300 डॉलर और जरूरतमंद लोगों को 600 डॉलर की सहायता प्रदान की जाएगी। नए प्रावधानों के तहत सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले कारोबारों, स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं की भी मदद की जाएगी। इस राहत पैकेज को लेकर लंबे समय से बहस चल रही थी।
कोरोनावायरस महामारी के कारण प्रभावित हुए लोगों की मदद करने और अर्थव्यवस्था में गति देने के इरादे से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन इस समझौते को लागू करने के पक्ष में थे।प्रतिनिधि सभा के नेताओं ने सांसदों को सूचित किया कि वे सोमवार को इस विधेयक पर मतदान करेंगे।
सीनेट के बहुमत के नेता मिच मैक्कॉनेल ने राहत पैकेज से संबंधित विधेयक पर समझौते की घोषणा करते हुए कहा, यह अमेरिकी लोगों के लिए एक और बड़ा राहत पैकेज होगा।
उन्होंने कहा कि यह महामारी के दौरान आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे उन अमेरिकी लोगों की मदद के लिए है जो लंबे समय से इसके इंतजार में थे।सीनेट के वरिष्ठ डेमोक्रेट चक शूमर ने कहा कि राहत पैकेज को लेकर गतिरोध शनिवार रात को दूर हो गया।(भाषा)
