सम्बंधित जानकारी
- Corona India Update: राहतदायी खबर, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, ठीक होने की दर बढ़ी
- Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 5439 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, ठीक होने की दर बढ़ी
- India Corona Update : देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 84931 हुई, कोरोना के 7591 नए मामले आए सामने
- India Corona Update : देश में कोरोना के 9436 नए मामले आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 86591 हुई
- COVID-19 का नया इलाज, नए वैरिएंट का भी कर सकता है खात्मा
Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 7946 नए मामले, 37 और मरीजों की मौत
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 7,946 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,36,339 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 62,748 रह गई। गुरुवार सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 37 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,27,911 हो गई है। इन मामलों में केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए 12 मामले भी शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.67 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,919 की कमी दर्ज की गई है।
संक्रमण की दैनिक दर 2.98 प्रतिशत दर्ज की गई है और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.57 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,38,45,680 हो गई है जबकि मृत्युदर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 212.52 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमण से जिन 25 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 5 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 3-3 की गुजरात और पश्चिम बंगाल, 2-2 की दिल्ली, कर्नाटक, मिजोरम, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में तथा 1-1 मरीज की मौत बिहार, ओडिशा, पुडुचेरी तथा पंजाब में हुई।(भाषा)
