सम्बंधित जानकारी
- Rajasthan Corona Update: राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 1 लाख के करीब
- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 80% ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पतालों को
- कोरोनावायरस Live Updates : ओडिशा में कोविड-19 के 3,996 नए मामले, 1,43,117 संक्रमित
- CoronaVirus India Update : भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 96,551 नए मामले, 1,209 की मौत
- Bihar Coronavirus Update : बिहार के 5 जिलों में 24 घंटे में कोरोना से 10 लोगों की मौत
कोरोनावायरस से एक दिन में 72 फीसदी मौतें 5 राज्यों में
नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, पंजाब और आंध्रप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से सबसे अधिक मौतें हुई हैं, जो इस दौरान देशभर में हुई कुल मौतों का 72 प्रतिशत से अधिक हैं।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 495 मौतें, कर्नाटक में 129, उत्तरप्रदेश में 94, पंजाब में 88 और आंध्र प्रदेश में 68 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इन पांच राज्यों में कुल 874 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। यह देश में एक दिन में हुई कुल 1,209 मौतों का 72.30 प्रतिशत है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में इस संक्रमण के 96,551 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 45 लाख 62 हजार 415 हो गया।
35 लाख 42 हजार 663 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 9,434,80 सक्रिय मामले हैं।
