सम्बंधित जानकारी
- Work From Wedding : शादी के मंडप में काम कर रहा था दूल्हा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
- दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, यात्री खड़े होकर नहीं कर सकेंगे सफर
- वायु प्रदूषण के सटीक आकलन और विश्लेषण के लिए नया मॉडल
- क्या Delta वैरिएंट हमें हरा रहा है? इसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाना क्यों हैं मुश्किल...
- Live Updates : मन की बात में पीएम मोदी बोले- टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा देखकर देश रोमांचित
दिल्ली में कोविड-19 के 66 नए मामले, 2 मरीजों की मौत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 66 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 2 और मरीजों की मौत हो गई। वहीं, संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत रही।
कोविड-19 के इन नए मामलों के साथ दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 14,35,910 हो गए हैं। इसमें से 14.10 लाख से अधिक मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या अब 25,043 हो गई है।
शनिवार को दिल्ली में 0.09 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 66 नए मामले सामने आये थे। वहीं, शनिवार को किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई थी।
शुक्रवार को दिल्ली में 0.09 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ संक्रमण के 58 नये मामले सामने आए थे, जबकि एक मरीज की मृत्यु हो गई थी।
