सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 : देश में 24 घंटे में सामने आए 5000 से ज्यादा मामले, ट्रेनों के बाद हवाई उड़ानें शुरू करने का ऐलान
- AIIMS की चेतावनी, Corona काल में खतरनाक हो सकता है मोबाइल फोन का उपयोग
- covid 19 के बाद नए क्रिकेट में ढलने के लिए खिलाड़ियों को मानसिक रूप से दृढ होना होगा : गायकवाड़
- कोरोना महामारी के कारण ‘बिग थ्री’ पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा : विजय अमृतराज
- Webdunia Night Reporter : रात के सन्नाटे में भी मुस्तैद हैं कोरोना योद्धा, पुलिस का ऐसा चेहरा नहीं देखा होगा कभी..
इंदौर में 59 नए Corona पॉजिटिव मरीज मिले, 2 नई मौतों के बाद मृतक संख्या 107 हुई
इंदौर। लॉकडाउन 4.0 में तमाम पाबंदियों से घिरे और रेड जोन में शामिल इंदौर में नए कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। बुधवार को 59 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंदौर में कुल संक्रमितों की संख्या 2774 पर पहुंच गई है। शहर में 2 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 107 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया द्वारा रात में जारी किए फाइनल मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि कुल 6 644 टेस्ट किए गए, जिसमें से 581 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 59 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
डॉ. जड़िया के अनुसार बुधवार को हमें कुल 672 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 26 हजार 826 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। आज 39 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 1213 हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1454 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। बुधवार को संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से 71 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया। इन स्थानों से डिस्चार्ज होने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या 2581 पर पहुंच गई है।
