सम्बंधित जानकारी
- हफीज फिर Coronavirus जांच में पॉजिटिव, PCB ने कराई थी दोबारा जांच
- Fact Check: क्या आयुष मंत्रालय ने पतंजलि की कोरोनिल दवा पर रोक लगाने वाले मुस्लिम डॉक्टर को हटाया, जानिए पूरा सच...
- भारत में थम नहीं रही Coronavirus की रफ्तार, 1 दिन में सामने आए 17,000 मामले
- राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 14691, 2955 मरीजों का चल रहा है इलाज
- Coronavirus का इलाज, 103 रुपए में मिलेगी टैबलेट
महाराष्ट्र : अकोला जेल में 50 कैदी Coronavirus से संक्रमित
अकोला। महाराष्ट्र की अकोला जिला जेल के 50 कैदियों और यहां 28 अन्य लोगों के कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जेल अधिकारी ने बताया कि जिला जेल में अभी करीब 300 कैदी हैं और हाल ही में किसी नए कैदी को यहां नहीं लया गया।
सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिनमें से 50 पुरुष कैदी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि जिले में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 1,498 हो गए हैं।
इससे पहले 24 जून को भी जिला जेल में 18 कैदी संक्रमित मिले थे।जिले में वायरस से संक्रमित होने के बाद अभी तक 76 लोगों की जान जा चुकी है।अधिकारी ने बताया कि अभी जिले में 378 लोगों का इलाज जारी है और 1,000 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। (भाषा)
