सम्बंधित जानकारी
- भारत में Coronavirus के मामले 2.65 लाख के पार, 7500 की मौत
- इंदौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 3800 के पार, 45 नए मरीज मिले, मृतक संख्या 159 पर पहुंची
- Coronavirus से बुरी तरह प्रभावित न्यूयॉर्क शहर में सोमवार से हो रही शुरुआत
- देश में कई स्थानों पर मॉल, धार्मिक स्थल खुले, कम रही लोगों की संख्या
- उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के फैसले को पलटा, अब कोई भी इलाज करवा सकता है दिल्ली में
बड़ी खबर, चक्रवात के दौरान तैनात NDRF के 50 कर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में अम्फान चक्रवात के दौरान तैनात किए गए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के कम से कम 50 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
चक्रवात प्रभावित पश्चिम बंगाल से ओडिशा के कटक में अपने केंद्र में लौटने के बाद 170 से अधिक कर्मियों का परीक्षण किया गया।
दरअसल पश्चिम बंगाल में तैनात कर्मियों में से एक कुछ दिन पहले संक्रमित पाया गया था जिसके बाद उसके संपर्क में आये कर्मियों का परीक्षण किया गया।
बल के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम 50 कर्मी संक्रमित पाये गये हैं जिन्हें चक्रवात अम्फान के दौरा तैनात किया गया था। उनमें से करीब सारे बिना लक्षण वाले हैं। ऐसे में और परीक्षण किए जा रहे हैं। संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। (भाषा)
