सम्बंधित जानकारी
- ब्राजील ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी
- बड़ी खबर, महाराष्ट्र में सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट, जानिए क्या है नए दाम...
- DCGI ने कोविशील्ड के उपयोग की अवधि 6 महीने से बढ़ाकर 9 महीने की
- COVID-19 : आज 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा टीका, केंद्र ने दिए ये निर्देश...
- वर्क फ्रॉम होम को लेकर सर्वेक्षण, सामने आया चौंकाने वाला नतीजा
Corona virus | अमेरिका में Corona का विकराल रूप, 5.52 लाख की मौत, 3 लाख से अधिक संक्रमित
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 5.52 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 3.04 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,52,019 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 3,04,58,572 हो गई है।
न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलीफोर्निया सर्वाधिक प्रभावित : अमेरिका के न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलीफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह से प्रभावित हैं। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 50,299 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 24,561 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलीफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 59,226 लोगों की मौत हो चुकी है।
टेक्सास में इसके कारण 48,252 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 33,425 लोगों की जान गई है। इसके अलावा इलिनॉयस में 23,579, मिशीगन में 17,119, मैसाचुसेट्स में 17,185 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 25,074 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है। (वार्ता)
