सम्बंधित जानकारी
- Indore : कोरोना में खोया पिता, 15 साल की उम्र में पास की BA की परीक्षा, मोदी ने बढ़ाया था हौसला
- खत्म हो रहा है CoronaVirus, 24 घंटे में मिले केवल 47 नए मरीज
- Corona Vaccine की खरीद को लेकर भारतीय और विदेशी कंपनियों के लिए नियम समान हैं : मनसुख मांडविया
- Corona की राहतदायी खबर, केवल 63 नए मामले, 1910 मरीज उपचाराधीन
- Corona India Update: कोरोना के 124 नए मामले, उपचाराधीन मरीज घटे, 2 की मौत
Corona Update: और भी कम हुए कोरोना के मरीज, 40 नए मामले आए सामने
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 40 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,513 हो गई है, जो 1 दिन पहले 1,533 थी। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर शनिवार सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार देश में संक्रमण से अभी तक 5,31,906 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब तक कोविड-19 के 4.49 करोड़ मामले सामने आए हैं जबकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
अभी तक कुल 4,44,60,809 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
