सम्बंधित जानकारी
- Omicron के नए वैरिएंट XBB2.3 से हड़कंप, 24 राज्यों में फैला वायरस
- देश में Corona के 3962 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 36244 हुई
- थमने लगी कोरोना वायरस की रफ्तार, 24 घंटे में मिले 3,720 नए केसेस
- देश में कोरोना के 44,175 एक्टिव मरीज, संक्रमण से 17 की मौत
- Covid India Update: Corona संक्रमण के 4282 नए मामले, 14 लोगों की मौत
Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 3611 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी
Coronavirus: नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण (corona 19 infection) के 3,611 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,64,289 हो गई है, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 36,244 से घटकर 33,232 रह गई है। भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,20,66,75,365 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से 36 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोनावायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,642 हो गई है। इनमें वे 9 लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.07 प्रतिशत हो गई है जबकि संक्रमितों के कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.74 फीसदी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक भारत में अभी तक कुल 4,43,99,415 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,20,66,75,365 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। 4 मई 2021 को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार चले गए थे।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
