सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में कोरोना के 200 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 10,000 पार
- मुंबई के 5 हजार डब्बावालों पर 'Covid-19' की मार, अब सता रही है चिंता
- Coronavirus के बढ़ते मामलों के बीच CM केजरीवाल ने गृह मंत्री शाह से की मुलाकात
- उद्धव ठाकरे की चेतावनी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिए, नियम मानिए वरना फिर बढ़ेगा Lockdown
- प्रवासी मजदूरों के मसीहा बने Amitabh Bachchan, प्लेन से भेजा घर, क्या बोले कामगार
कश्मीर में तैनात CRPF के 28 जवान कोरोनावायरस से संक्रमित
श्रीनगर। कश्मीर में तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 28 जवान बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि 6 जून को इस बीमारी से 44 वर्षीय एक कांस्टेबल की मौत होने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान ये कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में बुधवार को 28 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वे बल की 90वीं बटालियन से संबंधित है जहां इस वायरस से जान गंवाने वाला कांस्टेबल तैनात था। सभी संक्रमित कर्मियों को पृथक किया गया है और कुछ जांच रिपोर्टों की प्रतीक्षा है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जवानों से कहा गया है कि यदि वे कोविड-19 महामारी जैसे लक्षण महसूस करते हैं तो वे तत्काल इसकी सूचना दे। सीआरपीएफ में कोरोना वायरस से 4 लोगों की मौत हुई है।
आंकड़े के अनुसार कोरोना वायरस के 516 मामले हैं जिनमें से 353 जवान स्वस्थ हो गए हैं। बल की विभिन्न इकाइयों से बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7 अन्य मामले सामने आए हैं। (भाषा)
