सम्बंधित जानकारी
- Corona India Update: कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, 2139 नए मामले, 13 की मौत
- Coronavirus: भारत में घटी कोरोना मरीजों की संख्या, 2797 नए मामले, 24 की मौत
- Corona India Update: भारत में घटी कोरोना मरीजों की संख्या, 1997 नए मामले, 9 लोगों की मौत
- Coronavirus: उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, 2529 नए मामले, 12 की मौत
- Covid-19 : दशहरे पर Corona ने बढ़ाई टेंशन, कल की तुलना में 30 फीसदी अधिक मरीज, 17 की गई जान
Corona India Update: संक्रमण के 2430 नए मामले, 26618 मरीज उपचाराधीन, 17 की मौत
नई दिल्ली। देश में 1 दिन में कोविड-19 के 2,430 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,26,427 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,618 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को सुबह 8 बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,874 हो गई है।
इन 17 मामलों में वे 9 लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गई है।
मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 35 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। संक्रमण की दैनिक दर 1.01 फीसदी दर्ज की गई। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के अनुसार इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,40,70,935 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 219.27 करोड़ खुराकें दी गई है।
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को मामलों की संख्या 1 करोड़ से अधिक हो गई थी। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामलों की संख्या 4 करोड़ के पार पहुंच गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस से जिन 8 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से 4 की मौत महाराष्ट्र में तथा 1-1 मरीज की मौत हरियाणा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में हुई है।
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
