सम्बंधित जानकारी
- कोरोना की तालाबंदी और रियल एस्टेट की मंदी से चीनी खजाना खाली
- इंजेक्शन से लगता है डर? चिंता की बात नहीं, मुंह से ली जाने वाली कोविड वैक्सीन की हुई शुरुआत
- Corona India Update : कोरोना से राहत भरी खबर, 197 दिन में सबसे कम नए केस, उपचाराधीन मरीज भी हुए कम
- 196 दिन बाद देश में कोरोना के 1000 से कम नए केसेस
- Corona India Update: कोरोना के 2112 नए मामले, उपचाराधीन मरीज घटे, टीकों की लगीं 219.53 करोड़ खुराकें
Corona India Update: कोरोना के 2208 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, 12 की मौत
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 2,208 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,49,088 हो गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,607 से घटकर 19,398 रह गई है। संक्रमण से 12 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,999 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक भारत में संक्रमण से 12 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,999 हो गई है। इन 12 मामलों में वे 9 मृतक भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 19,398 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,423 की कमी दर्ज की गई है, वहीं मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.77 प्रतिशत हो गई है।
आंकड़ों के मुताबिक दैनिक संक्रमण दर 1.55 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.12 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,41,00,691 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.60 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
