सम्बंधित जानकारी
- कोरोना वैक्सीन के सामान्य रिएक्शन, कितनी लगेगी डोज, किनको नहीं लगेगी वैक्सीन, कैसे खत्म होगा कोरोना, जानिए आपके हर सवाल का जवाब
- बंगाल में Corona के 623 नए मामले, रिकवरी दर 97 फीसदी के करीब
- Live Updates : आज से दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत, पहले दिन 3 लाख को खुराक
- चीन में कोरोना ने फिर दी दस्तक, 24 घंटों में 130 नए मामले
- 16 जनवरी : कोरोना टीकाकरण समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर
Corona Positive | ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए चार्टर्ड फ्लाइट में निकले 2 कोरोना पॉजिटिव
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए दुनियाभर से चार्टर्ड उड़ानों से यहां पहुंच रहे खिलाड़ियों और स्टाफ में से लॉस एंजिल्स से आए जत्थे में 2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे अब वे अगले 14 दिनों तक होटल के कमरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे।
स्थानीय मीडिया के अनुसार पहले जत्थे में यहां पहुंचने वाले खिलाड़ियों में 2 बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका शामिल हैं। ये सभी लॉस एंजिल्स से यहां पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया ओपन 8 फरवरी से शुरू होना है। कोरोना महामारी के कारण सत्र का पहला ग्रैंडस्लैम 3 सप्ताह की देरी से शुरू होगा।
मेलबर्न के 'हेरॉल्ड सन' अखबार के अनुसार सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को ई-मेल भेज दिए गए हैं कि उन्हें अपने होटल के कमरों में ही रहना होगा। इसके मायने हैं कि वे अभ्यास के लिए नहीं निकल सकेंगे और हर खिलाड़ी के कमरे में व्यायाम के लिए रखी गई बाइक पर ही वर्जिश करनी होगी। जिन 2 खिलाड़ियों के नतीजे पॉजिटिव आए हैं, उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। (भाषा)
