1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 190000 dies from Corona in World

कोरोना से दुनियाभर में 1,90,000 लोगों की मौत

Corona Virus
पेरिस। वैश्विक महामारी कोविड-19 से दुनियाभर भर में जान गंवाने वाले लागों की संख्या शुक्रवार को 1,90,000 के पार हो गई। इसमें दो-तिहाई लोग यूरोप में मारे गए हैं।

आधिकारिक स्रोतों से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह सात बजकर 40 मिनट तक मिले आंकड़ों को जोड़ने के बाद ‘एएफपी’ द्वारा तैयार की गई टेली में यह जानकारी दी गई।

चीन में दिसम्बर से फैलना शुरू हुए इस वायरस से अभी तक विश्वभर में 1,90,089 लोग मारे गए हैं और 2,698,733 संक्रमित हैं।

इससे सबसे अधिक यूरोप प्रभावित हुआ है जहां 1,16,221 लोगों की इससे जान गई और 12,96,248 मामले सामने आए हैं। इसके बाद अमेरिका में 49,963, इटली में 25,549, स्पेन में 22,157, फ्रांस में 21,856 और ब्रिटेन में 18,738 लोगों की जान गई है। (भाषा)
अगला लेख
Corona Live Updates : दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, हॉटस्पॉट इलाकों में गर्भवती महिलाओं को कोई परेशानी न हो