1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. झारखंड में कोरोनावायरस से 17 लोगों की मौत, 1,925 नए संक्रमित मिले

Coronavirus | झारखंड में कोरोनावायरस से 17 लोगों की मौत, 1,925 नए संक्रमित मिले

Coronavirus
रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण से 17 लोगों की मौत हो गई जिसे मिलाकर मृतकों की कुल संख्या 1,175 तक पहुंच गई। यहां संक्रमण के 1,925 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर शनिवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,34,715 हो गई।

 
स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 1,34,715 संक्रमितों में से अब तक 1,22,936 ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 10,604 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। रांची में संक्रमण के 754 नए मामले, पूर्वी सिंहभूम में 256 नए मामले एवं धनबाद में 94 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए। रांची में संक्रमण से पिछले 24 घंटों में जहां 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं पूर्वी सिंहभूम में 3, धनबाद में 2 तथा गुमला, चतरा, पलामू एवं साहिबगंज में 1-1 संक्रमित की मौत हुई। (भाषा)
अगला लेख
दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन की कमी, 60 देशों में टीकाकरण पर पड़ सकता है असर