सम्बंधित जानकारी
- ‘भीलवाड़ा मॉडल’ से भोपाल और इंदौर में काबू में आएगा कोरोना ?
- मध्यप्रदेश में 57 नए मामले सामने आए, इंदौर में Corona संक्रमितों की संख्या 173, राज्य में 23 लोगों की मौत
- Corona से इंदौर के 4 और मरीजों की मौत, मध्य प्रदेश में मृतक संख्या 18 हुई
- इंदौर में सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा करने वालों की खैर नहीं, कलेक्टर की नई गाइड लाइन
- Stories of Indore: अब इंदौर सुनाने लगा ‘फर्ज और सौहार्द’ की कहानियां
Corona virus : इंदौर में 1 और मरीज की मौत, मृतक संख्या हुई 16
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आए 1 और मरीज की मौत का मामला बुधवार को सामने आया। इसके बाद शहर में कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 16 पर पहुंच गई है।
शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि 49 वर्षीय पुरुष ने शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार शाम आखिरी सांस ली। वह 24 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
अधिकारी के मुताबिक अब तक शहर में कोरोना वायरस के 173 मरीज मिले हैं। इनमें से 16 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि इलाज के बाद 11 लोग स्वस्थ हुए हैं।
इंदौर कोविड-19 के प्रकोप से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल है। कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है। (भाषा)
