सम्बंधित जानकारी
- खस्ता बाटी या बाफले कैसे बनाएं? आजमाएं ये 15 सरल स्टेप्स
- पौष्टिक एवं जायकेदार बादाम-पिस्ता और मावे का हलवा
- ठंड में सेहत बनाए खजूर का हलवा
- ginger murabba : सर्दियों के दिनों में बहुत लाभदायी है अदरक का मुरब्बा, अस्थमा रोगियों के लिए है वरदान
- Easy and Tasty Paneer Recipe: लाजवाब चटपटा पनीर बीरबली, स्वाद ऐसा कि खाते ही रह जाएंगे
Cooking Tips | 7 आसान कुकिंग टिप्स खास आपके लिए
* सब्जियों को उबालते वक्त उपयोग किए पानी को अगर फेंक दिया जाए तो पानी में घुलनशील होने के कारण बहुत अधिक मात्रा में विटामिन 'बी' व विटामिन 'सी' निकल जाते हैं।
* पेपर नैपकिन का एक डिब्बा बनाकर हमेशा रसोईघर में ही रखें ताकि परेशानी से बच सकें।
* नींबुओं को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए उन पर नारियल का तेल लगाकर फ्रिज में रखें।
* रसोईघर में शेल्फों पर कुछ गिर जाएं तो उसे तुरंत पेपर नैपकिन से साफ करें।
* वॉश बेसिन तथा टब पर से जंग के दाग छुड़ाने के लिए उन पर नमक के साथ तारपीन का तेल मिलाकर लगाएं।
* थर्मस फ्लास्क से चाय/काफी के दाग छुड़ाने के लिए उसमें अंडे के छिलके के टुकड़े चूरा करके गर्म पानी के साथ डालें। अच्छी तरह हिलाने के बाद धो दें।
* दालों को यदि अंकुरित करके खाया जाए तो उनमें विटामिन 'सी' की मात्रा अधिक बढ़ जाती है।
