सम्बंधित जानकारी
- कोरोना काल में बदल रही है क्रिसमस केक की पसंद, हेल्दी केक को मिल रही है प्राथमिकता
- Christmas Cake Recipes 2020 : इन 10 स्पेशल केक से करें क्रिसमस सेलिब्रेशन
- ठंडे मौसम में बदली लोगों की पसंद, इस बार नटमेग केक से मनाएंगे क्रिसमस
- Delicious Cake : यमी और डिलीशियस चॉकलेटी केक
- सर्दी में लाभदायी रहेगी क्लासिक जिंजर-नटमेग कुकीज
क्रिसमस विशेष : Delicious कोको Pastry विथ एग्स
Cake Pastry
सामग्री :
2 कप मैदा, 2 अंडे, 1 चम्मच सोडा, 1 चम्मच कोको व बेकिंग पावडर, चीनी। साइरप डेढ़ बड़े चम्मच शक्कर, 1/4 कप पानी,
सजावट के लिए- आइसिंग के लिए 1 कप आइसिंग शुगर, 1/2 कप मक्खन, 1 चम्मच जिलेटिन, 25 ग्राम मिल्क चॉकलेट, डेढ़ बड़े चम्मच पानी।
विधि :
सबसे पहले मैदा, कोको पावडर, बेकिंग पावडर तथा सोडा एक परात में छानकर उसमें अंडे व चीनी डालकर एक साथ फेंटें। इस मिश्रण को 5 मिनट तक फेंटे। तत्पश्चात एक डिश में डालकर माइक्रोवेव में 160 डिग्री से. पर 30 से 35 मिनट तक बेक होने दें।
पक जाने पर इस केक दो टुकड़ों में काट लें। पानी और शक्कर का मिश्रण टुकड़ों पर फैला दें। जिलेटिन को गरम पानी में घोलकर ठंडा करके इसमें मक्खन व आइसिंग सुगर मिलाकर फेंटे व आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अब केक के एक टुकड़े पर क्रीम लगाकर दूसरा टुकड़ा उसके ऊपर जमाएं। अब पेस्ट्री काट लें। इनके चारों ओर आइसिंग से डेकोरेट करके चॉकलेट के लच्छे ऊपर से बुरका कर पेश करें।
