सम्बंधित जानकारी
- Christmas 2024: Rum Cake में क्यों डाली जाती है रम? जानें रेसिपी और इतिहास
- क्या आपने खाया है लखनऊ स्पेशल काली गाजर का हलवा! जानिए रेसिपी
- winter food dish: सरसों का साग और मक्की की रोटी बनाने का नया तरीका
- Winter Food : बिना दही के कैसे बनाएं मटर की कढ़ी, जानें आसान तरीका
- सॉफ्ट आटा गूंथने के 4 सही तरीके, रोटियां बनेंगी फूली हुई और मुलायम
एगलेस चॉकलेट स्टार क्रिसमस केक कैसे बनाएं, अभी नोट करें रेसिपी
Christmas Festival 2024: खुशियों को सेलिब्रेट करने का दिन है मैरी क्रिसमस। इस दिन कई घरों में क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया जाता है और कई तरह के केक्स बनाकर इसे सेलिब्रेट किया जाता है। आइए यहां जानते हैं क्रिसमस केक बनाने के इनग्रेडिएंट्स और तरीका। इसके लिए आप अपने हिसाब से कम और ज्यादा सामग्री उपयोग में ले सकते हैं।
चॉकलेट स्टार केक बनाने हेतु आपको
400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क,
1 कप रिफाइंड ऑइल,
2 कप मैदा,
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर,
1 छोटा चम्मच मीठा सोडा,
1/2 छोटा चम्मच नमक,
5-6 बूंदें वनीला एसेंस,
1/2 कप बादाम फ्लेक्स,
डार्क चॉकलेट तथा
दूध आवश्यकतानुसार इन इनग्रेडिएंट्स की जरूरत होगी।
इस तरह से बनाएं एगलेस क्रिसमस केक :
सबसे पहले कंडेंस्ड मिल्क व रिफाइंड तेल मिलाकर खूब फेंट लें।
अब मैदा, बेकिंग पाउडर, मीठा सोडा व नमक मिलाकर 3-4 बार छलनी से छान लें।
छना हुआ मैदा कंडेंस्ड मिल्क और रिफाइंड तेल के मिश्रण में मिलाएं।
ध्यान रहें कि इसमें गुठलियां न पड़े।
अब जरूरत के अनुसार दूध एड करके गाढ़ा घोल बना लें।
अब चॉकलेट को एक बर्तन में अलग से पिछला लें और वनीला एसेंस, बादाम फ्लेक्स और पिघली चॉकलेट मिला दें।
अब प्री हीटेड ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर 45 मिनट बेक करें।
लीजिए सभी का पसंदीदा चॉकलेट स्टार क्रिसमस केक तैयार है।
