1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. कॉन्टिनेंटल फूड
  4. Brownie Cake

Christmas Brownie Cake: ब्राउनी बनाना केक के बिना अधूरा है क्रिसमस Celebration, कैसे बनाएं पढ़ें 7 टिप्स

Brownie Cake
सामग्री : 
 
2 पके केले, 80 ग्राम घी, 2 बड़े चम्मच क्रीम, 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस, 2 पीसेस डार्क चॉकलेट, 3/4 प्याला चीनी, आधा प्याला आटा, 2 बड़े चम्मच बेकिंग पावडर। 
 
विधि : 
 
क्रिसमस के खास मौके पर ब्राउनी बनाना केक बनाना हो तो सबसे पहले क्रीम में बेकिंग पावडर को अच्छी तरह फेंटें। 
 
केले को चीनी के साथ अच्छी तरह मैश कर लें। 
 
अब पिसे केले, फेंटी हुई क्रीम, घी और वनीला एसेंस को मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। 
 
इसे अब एक ओवनप्रूफ केक टिन में डालें और डार्क ब्राउन होने तक बेक करें। 
 
ओवन पहले से ही गरम होना चाहिए। 
 
ओवन का तापमान 160 डिग्री फेरनहाइट तक रखें। 
 
तैयार केक को स्लाइस में काटकर सर्व करें।

अगला लेख
Solar Eclipse (Surya Grahan) 2019 : ग्रहण काल में जपें ये मंत्र, करें हर समस्या का अंत