सम्बंधित जानकारी
- क्रिसमस पर पढ़ें बाइबिल के 20 पवित्र विचार, जो आपका जीवन बदल देंगे
- Christmas 2022: क्रिसमस पार्टी का डबल डोज, स्वाद के साथ सेहत के लिए बनाएं 4 केक
- Christmas : ठंडे मौसम में बदल रही है पसंद, इस बार कौन से केक से मनेगा क्रिसमस
- क्रिसमस पर निबंध हिन्दी में : Christmas essay in hindi 10 lines
- क्रिसमस की तैयारी में जुटीं प्रीति जिंटा, सांताक्लॉज बनकर जीता फैंस का दिल
15 देशों में 7 जनवरी को मनाया जाता है क्रिसमस
मान्यता के अनुसार 25 दिसंबर को ईसा मसीह यानी जीसस का जन्म हुआ था लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि उनका जन्म मार्च की किसी तारीख को हुआ था। 25 दिसंबर को विश्वभर में क्रिसमय का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन 10 देश ऐसे हैं जहां पर क्रिसमस 7 जनवरी को मनाया जाता है। आओ जानते हैं उन देशों के नाम।
दुनिया के करीब 43 देश ऐसे हैं जहां पर क्रिसमस कोई खास त्योहार नहीं है। इसमें से अधिकतर मुस्लिम देश है। 18 देश ऐसे हैं जहां के लोग क्रिसमस किसी तरह नहीं मनाते हैं। अल्जीरिया, अफगानिस्तान, ब्रूनेई, सहरावी अरब डेमोक्रेटिक रिपब्लिक, सऊदी अरब, सोमालिया, लीबिया, मॉरिटानिया और यमन में क्रिसमस नहीं मनाया जाता क्योंकि यहां कि आबादी मुस्लिम है और ईसाईयों के कोई अधिकार नहीं है।
15 देशों में 7 जनवरी को मनाया जाएगा क्रिसमस : रूस, इजराइल, मिस्र, यूक्रेन, बु्ल्गारिया, माल्डोवा, मैक्डोनिया, इथियोपिया, जॉर्जिया, ग्रीस, रोमानिया, सर्बिया, बेलारूस, मोंटेनेग्रो, कजाखस्तान। दरअसल ग्रेगोरियन और जूलियन कैंलेडर में अंतर होने के कारण ऐसा है। ये लोग जूलियन कैलेंडर को फॉलो करते हैं।
