सम्बंधित जानकारी
- Easter Sunday 2023 : ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने से जुड़ी 5 खास घटनाएं
- Easter Sunday 2023 : ईसाई समाज में ईस्टर संडे का पर्व क्यों मनाया जाता है?
- Good friday 2023 : ईसा मसीह को सूली दिए जाने के 9 रहस्य
- गुड फ्राइडे पर ईसाई धर्म के अनुयायी क्या करते हैं?
- 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे, क्या है इस दिन का महत्व
Easter Sunday 2023 : ईस्टर संडे के दिन चर्च में क्या करते हैं?
Easter Sunday 2023: 9 अप्रैल 2023 रविवार के दिन ईस्टर संडे का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूली देने के बाद ईसा मसीह पुनर्जीवित हो गए थे इसी की याद में यह पर्व मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लोग इस दिन चर्च में जरूर जाते हैं और विशेष पूजा आराधना करते हैं। आओ जानते हैं कि चर्च में क्या करते हैं।
- प्रभु यीशु के जीवित हो उठने की खुशी में चर्च में सभी लोग एकत्रित होकर विशेष प्रार्थना करते हैं।
- इस दिन प्रभु यीशु की याद में चर्च में मोमबत्तियां जलाई जाती हैं।
- चर्च में लोग बाइबिल का पाठ करते हैं।
- प्रभु यीशु के जीवित होने की खुशी में एक दूसरे को बधाई देते हैं।
- मान्यता के अनुसार अंडे को नया जीवन और उमंग का प्रतीक मानते हैं। इसीलिए अंडों को लोग अलग-अलग तरह से सजाते हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे को अंडे गिफ्ट में भी देते हैं।
